Anushka Sharma Post on Bengaluru Stampede Case: बीती रात बेंगलुरु में जीत का जश्न का माहौल दर्द में बदल गया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत की खुशी में लाखों लोगों की भीड़ जुड़ गई जिससे भगदड़ मच गई और भारी संख्या में लोग घायल हो गए। इस मौके पर 11 लोगों की मौत हो गई और माहौल गमगीन हो गया। जैसे ही यह बात अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) और विराट कोहली ( Virat Kohli) को पता चली एक्ट्रेस ने मृत लोगों के प्रति दुख जताया और पोस्ट शेयर की। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में फैंस से खास गुजारिश की है। आइए बताते हैं अनुष्का शर्मा ने क्या कहा
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 47 लोगों के घायल होने से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हताश नजर आई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्टेडियम के बाहर करीब दो लाख प्रशंसक जमा हो गए थे , जिन्हें पुलिस नियंत्रित नहीं कर पाई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह एक खुशी का मौका था, जो उस समय गमगीन हो गया। इस हादसे पर अनुष्का शर्मा ने कल रात अपने इंस्टाग्राम पेज पर टीम का आधिकारिक बयान पोस्ट किया जिसमें लिखा था-
आरसीबी की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है, हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं, जिसमें आज टीम के आने पर पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुट गई और उसे संभालना मुश्किल हो गया, सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आरसीबी दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया।
