बॉलीवुड

'काहे का ब्राह्मण...'- 'फुले' पर CBFC ने चलाई कैंची तो भड़के अनुराग कश्यप, PM मोदी के लिए भी कह दी बड़ी बात

Anurag Kashyap Slams CBFC For Action Against Phule Take Dig On Brahmin Also: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में प्रतीक गांधी की 'फुले' के खिलाफ सीबीएफसी के एक्शन पर नाराजगी जाहिर की है। अनुराग कश्यप ने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर ब्राह्मण समाज को भी आड़े हाथों लिया है।

Image

'फुले' पर चल रहे विवाद से भड़के अनुराग कश्यप

Anurag Kashyap Slams CBFC For Action Against Phule Take Dig On Brahmin Also: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रतीक गांधी और एक्ट्रेस पत्रलेखा स्टारर 'फुले' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन रिलीज से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म में काट-छांट की मांग की है। 'फुले' (Phule) को लेकर सीबीएफसी के इस एक्शन पर अब फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने नाराजगी जाहिर की है। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने सीबीएफसी के साथ-साथ ब्राह्मण समाज को भी आड़े हाथों लिया। इतना ही नहीं, अनुराग कश्यप ने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी बड़ी बात कही है।

'फुले' (Phule) को लेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की ये पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई है। पोस्ट में अनुराग कश्यप ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "धड़क 2' की स्क्रीनिंग में सेंसरबोर्ड ने बोला, मोदी जी ने भारत में कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है। उसी आधार पर संतोष भी इंडिया में रिलीज नहीं हुई। अब ब्राह्मण को परेशानी है 'फुले' से। भैय्या, जब जातिप्रथा ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण। कौन हो आप? आपकी क्यों सुलग रही है। जब कास्ट सिस्टम था नहीं तो ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले क्यों थे। या तो आपका ब्राह्मणवाद अस्तित्व में ही ही नहीं है, क्योंकि मोदी जी जिनके हिसाब से भारत में कास्ट सिस्टम नहीं है?"

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने 'फुले' (Phule) को लेकर चल रहे विवाद पर नाराजगी जाहिर करते हुए आगे लिखा, "या सब लोग मिलकर बाकी सबको पागल बना रहे हो। भाई मिलकर तय कर लो, भारत में जातिवाद है या नहीं? लोग बेवकूफ नहीं हैं। आप ब्राह्मण लोग हो या फिर आपके बाप हैं जो ऊपर बैठे हैं। तय कर लो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article