साउथ मूवीज

डकैत से सामने आया अनुराग कश्यप का फर्स्ट लुक, निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार

Anurag Kashyap 1st look from Dacoit: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक और डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) जल्द ही साउथ फिल्म डकैत में दिखाई देंगे। फिल्म डकैत के मेकर्स ने अनुराग कश्यप का फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस के साथ शेयर कर दिया है, जिसमें वो एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।

Image

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap 1st look from Dacoit: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पिछले काफी समय से डायरेक्शन और लेखन के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं। अकीरा और महाराज जैसी फिल्मों में दमदार किरदार प्ले करने के बाद अनुराग कश्यप जल्द ही साउथ फिल्म डकैत में दिखाई देंगे। फिल्म डकैत के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही अनुराग कश्यप का फर्स्ट लुक पोस्ट फैंस के सामने पेश किया है, जिसमें वो बड़ी-बड़ी दाढ़ी और चेहरे पर टेंशन के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म डकैत में अनुराग कश्यप एक पुलिस ऑफिसर का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे।

फिल्म डकैत के मेकर्स ने जैसे ही अनुराग कश्यप का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया और ये बताया कि वो इंस्पेक्टर स्वामी के रोल में दिखेंगे, वैसे ही फैंस ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। फैंस का कहना है कि अनुराग कश्यप इस तरह के रोल्स में जान डाल देते हैं। इंस्पेक्टर स्वामी के किरदार में भी वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और अच्छी एक्टिंग से डकैत में चार चांद लगा देंगे।

अनुराग कश्यप ने फिल्म डकैत के बारे में मीडिया से बात की और कहा, "डकैत में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाना मजेदार रहने वाला है क्योंकि ये किरदार काफी अलग है। इस रोल में मैं एक जिम्मेदार पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखूंगा, जो हंसी मजाक करता रहता है। मैं इस किरदार के लिए लगातार तैयारी कर रहा हूं क्योंकि मैं इसके लिए काफी एक्साइटेड हूं।"

फिल्म डकैत में साउथ स्टार अदीवी सेष मुख्य किरदार प्ले करते दिखेंगे। अदीवी सेष ने भी फिल्म में अनुराग कश्यप का स्वागत किया है और कहा है कि वो अनुराग के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। दर्शक अदीवी सेष और अनुराग कश्यप को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article