बॉलीवुड

ब्राह्मणों पर पेशाब करूंगा....... कहने पर अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, बेटी और परिवार को मिली धमकी तो उठाया असली ब्राह्मण होने पर सवाल

Anurag Kashyap Apologise to Brahmin Community: अनुराग कश्यप( Anurag Kashyap) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्राह्मणों से माफी मांगते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है लोगों को केवल मुझ पर गुस्सा निकाना चाहिए । मेरे किसी भी बयान से मेरी मां, बहन और बेटी को भला-बुरा नहीं कहना चाहिए।

Image

Anurag Kashyap Apologise to Brahmin Community:

Anurag Kashyap Apologise to Brahmin Community: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap) अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। कई बार अपनी फिल्मों के कारण तो कई बार अपने बयानों की वजह से। अब एक बार फिर अनुराग कश्यप लोगों के निशाने पर आ गए हैं और अबकी बार बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि निर्माता को खुद माफी मांगनी पड़ी। बात ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी से जुड़ी हुई है। जिसे वह कहकर बुरा फस गए और ब्राह्मण समाज ने जिस तरह से उनके परिवार और उन्हें ट्रोल किया इसके बाद अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

अनुराग कश्यप( Anurag Kashyap) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्राह्मणों से माफी मांगते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है लोगों को केवल मुझ पर गुस्सा निकाना चाहिए । मेरे किसी भी बयान से मेरी मां, बहन और बेटी को भला-बुरा नहीं कहना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि यह मेरी माफ़ी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जिसे पूरी बातचीत से अलग बाहर निकाल दिया गया और अब जो नफ़रत पैदा कर रही है।कोई भी काम या भाषण इस लायक नहीं है कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और सहकर्मी संस्कार के सरगनाओं से बलात्कार और मौत की धमकियाँ पाएं इसलिए, जो कहा गया है उसे वापस नहीं लिया जा सकता है - और मैं इसे वापस नहीं लूँगा। लेकिन अगर आप किसी को गाली देना चाहते हैं, तो मुझे ही दें। मेरे परिवार ने न तो कुछ कहा है और न ही वे कभी बोलते हैं।

उन्होंने समुदाय से अपील की, तो, अगर आप माफ़ी की तलाश में हैं, तो यह मेरी माफ़ी है। ब्राह्मणों, कृपया महिलाओं को छोड़ दें - यहां तक कि शास्त्र भी इतनी शालीनता सिखाते हैं, सिर्फ़ मनुस्मृति ही नहीं। खुद तय करें कि आप वास्तव में किस तरह के ब्राह्मण हैं। जहाँ तक मेरा सवाल है, मैं माफ़ी मांगता हूँ। बता दें कि यह मामला तब बढ़ा जब एक यूजर ने उनकी सावित्री बाई फूले की पोस्ट पर कॉमेंट किया था कि ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, इसके जवाब में निर्माता ने कहा था कि मैं ब्राह्मणों पर पेशाब करता हूं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article