बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) अपनी मां दुलारी खेर (Dulari Kher) के बहुत करीब हैं। वो अपनी मां के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। अनुपम ने मां दुलारी खेर को अपने चैट शो मंजिल और भी हैं में बतौर गेस्ट आमंत्रित किया था। चैट शो में उनका मां ने उनके बचपन, शादी, बच्चों और कश्मीर के बारे में बात की। एक्टर ने मां के साथ मिलकर अपने जीवन की कई दिलचस्प घटनाओं का खुलासा किया। अनुपम ने खुलासा किया कि कैसे उनकी मां दुलारी उन्हें पीटा करती हैं और स्कूल के खर्च के लिए दिए गए पैसे वापस नहीं करने पर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था।
एपिसोड के दौरान अनुपम ने खुलासा किया है मां दुलारी ने मुझे स्कूल में देने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन बाद में उन्हें मेरे बैग में 3 पैसा और 2 पैसे मिले। उन्होंने बताया मेरे मां दुलारी ने कहा था तुम्हें बहुत मार पड़ेगी अगर तुमने पैसे चुराए है तो? अनुपमा ने आगे बताया फिर मारी पड़ी और आपने मुझे नंगा करके घर से बाहर निकाल दिया था।
अनुपम को इस जहरीली पेड़ से मारती थी मां दुलारी
दुलारी ने खुलासा किया कि वो अनुपम और उनके छोटे भाई राजू खेर को बीचू बुट्टी से पीटती थी। इस पेड़ से मारने पर पूरे शरीर में निशान बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि बीचू बुट्टी से मारने के कारण अनुपम खेर बीमार पड़ गए थे। डॉक्टर ने बताया कि ये एक जहरीला पेड़ होता है। आप इससे मत मारो, हाथ चलाओ। अनुपम खेर अक्सर अपनी मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं। दुलारी और अनुपम का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अनुपम खेर जल्द सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाईयां में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
