Dhamaal 4 Box office Day 10: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) 10 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। तब से लेकर अब तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में लगी हुई है। दर्शकों की ओर से मिक्स्ड रिस्पांस मिलने के बाद भी यह अब धीरे-धीरे दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है। तो चलिए देखते हैं इन 10 में अजय देवगन की 'धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Bol Bachchan' के बाद 10 सालों तक काम के तरसती रहीं Archana Puran Singh, किया बड़ा खुलासा)
इतना हुआ 'धमाल 4' का टोटल कलेक्शन
तदे रिपोर्ट्स की मानें तो इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने 10वें दिन यानि रविवार को 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। शनिवार को यह कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये था। इसके साथ फिल्म की भारत में नेट कमाई 124.50 करोड़ रुपये हो गई है जबकि भारत में ग्रॉस कमाई 148.40 करोड़ रुपये पहुंच गई है। यह मूवी विदेश में भी शानदार कमाई कर रही है। 10वें दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए। विदेश में कुल कमाई अब 21.50 करोड़ रुपये हो गई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 10 दिनों में इसने 169.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब यह मूवी धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने वायरल वीडियो पर दिया रिएक्शन, बोले, 'आप लोगों की तबियत...')

Ajay Devgn's Dhamaal 4
यह लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज 'धमाल' की नई और लेटेस्ट फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं?
