टीवी मसाला

Bigg Boss 17: ईशा-समर्थ के इंटीमेट वीडियो पर काम्या पंजाबी ने कसा तंज, बोलीं- ये शो फैमिली के साथ नहीं देख...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 25, 2023, 11:04 AM IST

Bigg Boss 17: ईशा और समर्थ के इंटीमेट वीडियो पर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कहा कि ईशा और समर्थ की वजह से बिग बॉस फैमिली शो नहीं लग रहा है। एक्ट्रेस का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल ह रहा है। एक्ट्रेस अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Image

kamya reaction isha samarth intimate video (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) में एक -दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। शो से दोनों का फिर से इंटीमेट वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ईशा और समर्थ कंबल के अंदर क्लोज हुए दिखाई दिए। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर ईशा और समर्थ पर तंज कसा है।

काम्या ने ट्वीट कर लिखा, थैंक्स टू ईशा- समर्थ अब मैं अपना फेवरेट शो फैमिली के साथ नहीं देख पाऊंगी। हमें बख्क्ष दें और इस घर को छोड़ दें या बिग बॉस 17 के घर में एक कमरा ले लें।

काम्या ने ईशा और समर्थ पर कसा तंज

एक्ट्रेस के ट्वीट से फैंस सहमत है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस के पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये बहुत ही ऑक्वर्ड हो रहा था फैमिली के साथ देखने में। दूसरे यूजर ने लिखा, मैंने तो अपना टीवी ही बंद कर दिया। कई यूजर्स का कहना हैं कि शो से दी जाने वाली गालियों को म्यूट कर देना चाहिए और इस तरह के सीन्स को एडिट कर देना चाहिए। इससे पहले भी ईशा और समर्थ का इंटीमेट वीडियो वायरल हुआ था। घर में समर्थ ने शो में बतौर ईशा के बॉयफ्रेंड के तौर पर एंट्री की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article