बॉलीवुड

Alia Bhatt Reaction on Hua Main Song : पति के किसिंग सीन पर आलिया भट्ट ने यूं किया रिएक्ट, कहा इतना रोमांटिक.......

Alia Bhatt Reaction on Hua Main Song : उनका यह गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस गाने पर रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने भी रिएक्ट किया है. गाने को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने पति की तारीफ की है.

Image

Alia Bhatt Reaction on Hua Main Song

Alia Bhatt Reaction on Hua Main Song : रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) -रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) स्टार फिल्म एनिमल का पहला गाना 'हुआ मैं' आज रिलीज हो गया है. गाने में रणबीर और रश्मिका का जबरदस्त रोमांस दिखाया गया है. इस गाने में स्टार्स एक जुनूनी प्रेमी बने हैं. उनका यह गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है. वहीं इस गाने पर रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने भी रिएक्ट किया है. गाने को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने पति की तारीफ की है.

संदीप वांगा रेड्डी की अपकमिंग फिल्म एनिमल का पहला गाना हुआ मैं आज रिलीज हो गया है. गाने को फैंस रिपीट पर सुन रहे हैं. यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. अब गाने पर एनिमल स्टार रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट ने रिएक्ट किया है उन्होंने गाने से रणबीर और रश्मिका मंदाना का लीप लॉक सीन शेयर करते हुए शेयर किया है. एक्ट्रेस ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा मैं इसे बार-बार सुन रही हूं। यह गाना आलिया भट्ट को बहुत पसंद आया और वह पति की तारीफ करते नहीं थक रही हैं.

कैसा है एनिमल का पहला गाना

आज, 11 अक्टूबर को, एनिमल के निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'हुआ मैं' रिलीज़ किया गया है। इसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के किरदार को दिखाया गया है जो अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी करते हैं। बाद में, दोनों को एक विमान के अंदर कई रोमांटिक सीन करते हुए दिखाई देते हैं। । हुआ मैं में राघव चैतन्य और प्रीतम ने आवाज दी है जबकि Jam ने इसे कंपोज किया है। गाने के बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article