बॉलीवुड

Animal Screening: रश्मिका मंदाना को गले लगाना Alia Bhatt को पड़ा भारी, लोगों ने इस वजह से कर डाला ट्रोल

Alia Bhatt Trolled for Hugging Rashmika Mandanna: बीते दिन निर्माताओं ने रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' (Animal) की सेलेब्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की थी। इस फिल्म को देखने के बाद आलिया भट्ट ने जिस तरह रश्मिका मंदाना को गले लगाया वो लोगों को पसंद नहीं आया।

Image

Rashmika Mandana and Alia Bhatt

Alia Bhatt Trolled for Hugging Rashmika Mandanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की नई फिल्म 'एनिमल' (Animal) मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आ रही हैं। रणबीर-रश्मिका की केमिस्ट्री को बड़े पर देख लोगों ने इनकी जोड़ी की खूब तारीफ की है। निर्माताओं ने 'एनिमल' के रिलीज होने से एक दिन पहले बॉलीवुड सेलेब्स के लिए स्क्रीनिंग होस्ट की थी, जिसमें रणबीर कपूर की फैमिली नजर आ आई थी। फिल्म देखने के बाद आलिया भट्ट ने रश्मिका मंदाना को गले लगाया। ऐसे में अब आलिया भट्ट को लोगों ने बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

'एनिमल' देखने के बाद जब सेलेब्स अपने घर की ओर जा रहे थे, तब आलिया भट्ट ने रश्मिका मंदाना को गले लगाया। एक यूजर ने लिखा, 'बिना आखें मिलाए...आलिया ने रश्मिका को गले लगाया...बॉलीवुड के शर्मशार बर्ताव को देख बहुत दुख हुआ।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आलिया भट्ट को अपने पति की को-स्टार की इज्जत करनी चाहिए।' वीडियो इस समय इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों में आलिया भट्ट को 'घमंडी' तक कहा है।

बता दें रणबीर कपूर की 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना से पहले मेकर्स ने परिणीति चोपड़ा को कास्ट किया था। हालांकि बाद में डायरेक्टर्स को लगा कि परिणीति चोपड़ा फिल्म से विजन से मैच नहीं कर पा रही हैं। 'एनिमल' के रिलीज होने के बाद रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article