बॉलीवुड

Ranbir Kapoor से पहले इस बॉलीवुड सुपरस्टार पर फिदा हुईं Tripti Dimri, कहा- 'वो मेरा पहला प्यार हैं और रणबीर दूसरे'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 7, 2023, 04:22 PM IST

Animal Fame Tripti Dimri Crush: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को काफी स्टारडम मिल रहा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि रणबीर कपूर नहीं बल्कि बॉलीवुड का ये सुपरस्टार उनका पहला प्यार है।

Image

Tripti Dimri and Ranbir Kapoor

Animal Fame Tripti Dimri Crush: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिल रही है। सिर्फ 6 दिनों के भीतर ही एनिमल की कमाई वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं इंडिया में फिल्म ने 312 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म एनिमल में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि रणबीर कपूर नहीं बल्कि बॉलीवुड का ये सुपरस्टार उनका पहला प्यार है। दरअसल सोशल मीडिया पर तृप्ति डिमरी के कई पुराने इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह रणबीर कपूर संग काम करने की इच्छा से लेकर रणबीर को लेकर अपनी पसंद भी व्यक्त करती नजर आ रही हैं।

जिसके बाद से ही यूजर्स का मानना है कि रणबीर तृप्ति के क्रश हैं। जिसपर अब खुद तृप्ति (Tripti Dimri) का ही रिएक्शन सामने आ गया है और एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि रणबीर (Ranbir Kapoor) उनके दूसरे क्रश हैं। उनका पहला प्यार आज भी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हैं।

'शाहरुख खान हैं मेरे पहले क्रश'

हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए स्पेशल इंटरव्यू में तृप्ति (Tripti Dimri) ने कहा, 'शाहरुख खान मेरे पहले क्रश हैं और रणबीर दूसरे। वह काफी खूबसूरत हैं, सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि एक इंसान के रूप में भी वह काफी सुलझे हुए और अच्छे हैं। उन्होंने मुझे काफी कम्फर्टेबल फील करवाया है।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article