बॉलीवुड

Animal स्टार बॉबी देओल ने भाई सनी देओल की तारीफों के बांधे पुल, कहा- 'वो मुझसे बड़े स्टार थे और सब खो बैठे'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 7, 2023, 08:36 AM IST

Animal Star Bobby Deol on Struggle: बॉबी देओल की फिल्म एनिमल ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। फिल्म से बॉबी देओल के किरदार को लेकर काफी चर्चा है। अब बॉबी देओल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अपने भाई सनी देओल और अपने स्ट्रगल को लेकर बात की है।

Image

Sunny Deol and Bobby Deol

Animal Star Bobby Deol on Struggle: बॉबी देओल (Bobby Deol), सनी देओल (Sunny Deol) और धर्मेंद्र (Dharmendra) बॉलीवुड के तीनों स्टार्स इस साल धूम मचाने में कामयाब रहे हैं। सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र का किरदार भी सुर्खियों में रहा है। जिसके बाद अब साल के अंत में बॉबी देओल की फिल्म एनिमल ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। फिल्म से बॉबी देओल के किरदार को लेकर काफी चर्चा है। ट्रेलर के बाद से ही एनिमल में बॉबी देओल का लुक वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर हर तरफ बॉबी देओल के कमबैक की ही चर्चा हो रही है। जिसके बाद अब बॉबी का एक बयान भी सुर्खियों में आ गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

'वो मुझसे बड़े स्टार थे और सब खो दिया'

बॉलीवुड में स्ट्रगल को लेकर बात करते हुए बॉबी देओल ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'मुझे अपने भाई सनी से प्रेरणा मिलती है, वह मुझसे काफी बड़े स्टार थे। फिर अचानक से सब खो दिया। वह समय उनके लिए काफी मुश्किल था, हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 22 साल बाद अपनी फिल्म का सीक्वल बना कर सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। मैं तो स्टार बना ही था और मेरा डाउनफॉल भी शुरू हो गया। परिवार में हमें एक दूसरे से हिम्मत मिलती है। जो हमारी खासियत भी है।' बॉबी देओल ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र भी उनके लिए काफी बड़ा सपोर्ट सिस्टम रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article