बॉलीवुड

Animal Box Office Worldwide Day 4: दुनिया भर में बजा रणबीर-बॉबी स्टारर का डंका, कलेक्शन देख मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले

Animal Box Office Worldwide Day 4: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की 'एनिमल' (Animal) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक 'एनिमल' ने सोमवार यानी चौथे दिन 69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Ranbir Kapoor

Animal Box Office Worldwide Day 4: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। ऑडियंस के अंदर इस फिल्म को देखने का क्रेज अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैन्स 'एनिमल' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब थे। 'एनिमल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई ने निर्माताओं की रातों की नींद उड़ा दी है। इस फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 116 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। वहीं अब सोमवार के दिन भी रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की कमाई देख निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। आइए 4 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट जोगिंदर टुटेजा ने ट्वीट करते हुए रणबीर कपूर की 'एनिमल' के 4 दिनों के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के आंकड़े शेयर किए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शुक्रवार के दिन ने 116 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार के दिन इसका कलेक्शन 120 करोड़ रुपये था। रविवार के दिन भी फिल्म 120 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। सोमवार के दिन फिल्म ने 69 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 425 करोड़ रुपये हो गया है।'

बता दें 'एनिमल' रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का रोल निभाया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, शक्ति कपूर, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article