Animal Box Office Collection Day 9: बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मूवी एनिमल (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई जारी रखी है। एनिमल ने दूसरे वीकेंड पर कमाल ही कर दिया है। इस बीच नौवें दिन के एनिमल की कमाई देख भी सभी के होश उड़ गए हैं। रणबीर कपूर की मूवी में बॉबी देओल के साथ ही तृप्ती डिमरी की भी काफी चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस को मूवी में ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिला है। हालांकि अपने छोटे से स्क्रीन टाइम में भी तृप्ति डिमरी को काफी पसंद किया जा रहा है। एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई ने आंधी उड़ा दी है।
रणबीर कपूर की मूवी का क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ एनिमल के नाम की ही चर्चा हो रही है। आइए अब फिल्म के दूसरे शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Animal Box Office: दूसरे शनिवार को हुआ इतना कलेक्शन
फिल्म एनिमल में दर्शकों को रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी एनिमल के नौवें दिन की कमाई की बात करें तो Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 35 करोड़ की कमाई कर सकती है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 395 करोड़ तक पहुंचने वाला है।
