बॉलीवुड

Animal box office collection day 11: 500 करोड़ी होने में एक कदम दूर है रणबीर-बॉबी की फिल्म, 'गदर 2' का टूटेगा रिकॉर्ड

Ranbir Kapoor's 'Animal' Box office Day 11: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) हर गुजरते दिन के साथ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'एनिमल' अब धीरे-धीरे 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने 11वें दिन भी धांसू कमाई की है।

Image

Ranbir Kapoor

Animal box office collection Day 11: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को देखने के लिए अभी भी दर्शकों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों का रुख कर रही है। ट्रेलर देखने के बाद से ही लोगों ने 'एनिमल' को बड़े परदे पर देखने का मन बना लिया था। फिल्म के लगातार बढ़ते कलेक्शन को देखने के बाद निर्माताओं की खुशी हर गुजरते दिन के साथ चार गुना होती जा रही है। दूसरे सोमवार के दिन भी 'एनिमल' ने डबल डिजिट में कमाई की है। अब इस फिल्म का टारगेट 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करना है।

रणबीर कपूर की 'एनिमल' को ट्रेड एनालिस्ट ने ब्लॉकबस्टर बता दिया है। फिल्म ने सोमवार को एक दिन में सबसे कम कमाई का आंकड़ा दर्ज किया लेकिन फिर भी इसने डबल डिजिट में कमाई की है। Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती अनुमान के मुताबिक 'एनिमल' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इंडिया में फिल्म का टोटल कलेक्शन 443 करोड़ रुपये हो गया है।

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की 'एनिमल' को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म पर संदीप लगभग 3 सालों से काम कर रहे थे। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी हैं। दोनों अदाकाराओं के साथ रणबीर कपूर की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने फिल्म करने के लिए 70 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article