बॉलीवुड

Sam Bahadur Celeb Review: विक्की कौशल की धांसू एक्टिंग के फैन हुए अभिषेक बच्चन-सुनील शेट्टी, बिग बी ने भी की तारीफ

Sam Bahadur Celeb Review: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की नई फिल्म सैम बहादुर 1 दिसम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म सैम बहादुर की बीती रात स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड सितारों को सैम बहादुर में विक्की कौशल का काम कैसा लगा?

Image

Sam Bahadur Celeb Review:

Sam Bahadur Celeb Review: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक विक्की कौशल की नई फिल्म सैम बहादुर 1 दिसम्बर के दिन दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है। विक्की और मेघना गुलजार की नई फिल्म सैम बहादुर से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं। बीती रात फिल्म के मेकर्स ने सैम बहादुर की स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद बॉलीवुड सितारों ने विक्की कौशल की अदाकारी की जमकर तारीफ की है। विक्की कौशल ने फिल्म सैम बहादुर में इतना अच्छा काम किया है कि बिग बी ने भी उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस स्टार ने विक्की कौशल की तारीफ में क्या कहा है?

अभिषेक बच्चन अपने भांजे अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म सैम बहादुर देखने के लिए गए थे। अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मैंने बीती रात फिल्म सैम बहादुर देखी। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने देश के लिए जो किया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बहुत ही शानदार फिल्म बनाई है। मेघना के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी थी। वो भारत के महान बेटों की कहानी पर्दे पर दिखा रही थीं, जिस काम को उन्होंने खूबसूरती से किया है। मैं पूरी कास्ट को बधाई देता हूं कि उन्होंने कमाल का काम किया है। मेरे फेवरेट विक्की कौशल मैं क्या ही बोलूं तुम्हें... तुम कितना अच्छा काम कर रहे हो, ये तुम्हें ही खुद नहीं पता है। मैं बस यही कह सकता हूं कि तुमने बहुत अच्छा काम किया है। '

अभिनेता सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर लिखा है, 'एनिमल और सैम बहादुर दोनों ही फिल्में कमाल की लग रही हैं। ये सुपर-डुपर फ्राईडे होने वाला है। मैं अपनी तरफ से दोनों फिल्मों की टीम को शुभकामनाएं भेजता हूं।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article