Bobby Deol First Look From Animal: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) कई दिनों से लगातार अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' (Animal) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मेकर्स फिल्म से जुड़े अलग-अलग पोस्टर्स शेयर करने के बाद फैन्स को बेताबी को कम नहीं होने दे रहे हैं। ऐसे में कुछ पहले ही निर्माताओं ने फिल्म 'एनिमल' से बॉबी देओल का धांसू लुक फैन्स के बीच पेश कर दिया है। बॉबी देओल का इंटेंस और दमदार लुक देखने के बाद लोगों ने मेकर्स की तारीफ करनी शुरू कर दी है। इससे पहले मेकर्स ने 'एनिमल' से रणबीर कपूर का लुक भी रिवील किया था।
बॉबी देओल को नील रंग के ब्लेजर के साथ सफेद शर्ट में देखा जा सकता है। पोस्टर में अभिनेता का चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहे हैं और वो किसी को चुप कराते नजर आ रहे हैं। 'एनिमल' से सामने आए बॉबी देओल के धांसू लुक को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'लार्ड बॉबी एनिमल के सुपरस्टार हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।' हरकोई बॉबी के लुक की तारीफ कर रहा है।
बता दें 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगी। इस नए पोस्टर को जारी करने के साथ-साथ मेकर्स ने यह भी जानकारी दी है कि 'एनिमल' का टीजर 28 सितंबर के दिन रिलीज होगा। पहले ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे मेकर्स ने 1 दिसंबर के दिन रिलीज करने का निर्णय लिया है।
