बॉलीवुड

Animal में रणबीर कपूर का जूता चाटने सीन पर तोड़ी Tripti Dimri ने चुप्पी, कहा 'कमरें में बस 4 ही'...

Tripti Dimri On Animal: संदीप वांगा रेड्डी डायरेक्टेड फिल्म 'एनिमल' (Animal) से घर-घर मशहूर हो रहीं तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने इंटिमेट सीन को लेकर चुप्पी तोड़ी है। ऐसे में उन्होंने बताया की रणबीर कपूर संग साथ काम करने में क्या महसूस हुआ।

Image

Tripti Dimri On Animal Intimate Scene with Ranbir Kapoor

Tripti Dimri On Animal: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल ने रिलीज होते ही धुंआधार तबाही मचा दी है। इसी के साथ फिल्म की कहानी के लोग कायल हो गए हैं। फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए हैं। एनिमल में जोया का किरदार निभा चुकी तृप्ति डिमरी को अलग पहचान मिल गयी है। फिल्म में रणबीर संग बोल्ड सीन देने के बाद एक्ट्रेस को लोगों ने नेशनल क्रश घोषित कर दिया है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इंटिमेट सिन शूट करने का अनुभव एक्ट्रेस ने शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) एनिमल (Animal) में दिए इंटिमेट सीन के बात करते हुए बताती हैं कि कैसे सभी ने सेट पर उन्हें कम्फर्टेबले फील कराया। साथ ही जिस कमरें में शूट हो रहा था वहां रणबीर, संदीप वांगा और डीओपी के अलावा कोई नहीं था। बार-बार उनसे पूछा जा रहा था की वो कैसा फील कर रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया की रणबीर के जूता चाटने पर उनकी क्या राय है।

एक्ट्रेस जवाब देते हुए कहती हैं की अगर मैं तृप्ति की नजर से सोचूं तो मैं कभी नहीं करती। मैं हमेशा से एक एक्टर बनना चाहती थी, लेकिन काम के दौरान आप पाना गंदा चेहरा नहीं दिखा सकते हो। किरदार निभाते वक्त अच्छा या बुरा नहीं देखा जा सकता है। बतातें चलें की अब तक फिल्म ने सिर्फ भारत देश में ही 312 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article