बॉलीवुड

गदर 2: अमीषा पटेल को बिना बताए डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बदला क्लाइमैक्स, महीनों बाद एक्ट्रेस बोली 'मैं विलेन को...'

बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने उन्हें बिना बताए गदर 2 (Gadar 2) का क्लाइमैक्स बदल दिया था। जब अनिल शर्मा ने गदर 2 की कहानी अमीषा को सुनाई थी तब उसमें वो विलेन को मारने वाली थीं लेकिन क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान अनिल शर्मा ने उन्हें जानकारी नहीं दी कि वो बदलाव कर रहे हैं।

Image

Gadar 2 Climax Ameesha Anil Sharma

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के असली एक्शन हीरो सनी देओल (Sunny Deol) का करियर रिवाइव करने वाली फिल्म गदर 2 (Gadar 2) विवादों में फंसती दिखाई दे रही है। गदर 2 अदाकारा अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) को लेकर ऐसा खुलासा किया है कि लोग हैरत में पड़ गए हैं। अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि फिल्म गदर 2 के क्लाइमैक्स में वो विलेन को मारने वाली थीं लेकिन डायरेक्टर ने स्क्रिप्ट में बिना बताए बदलाव कर डाले, जिसके बाद उनके हाथ से ये मौका निकल गया। अमीषा पटेल ने जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा किया है, वो यह कि मेकर्स ने उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी थी।

असल में एक्स पर फैन ने अमीषा पटेल से सवाल किया कि क्या क्लाइमैक्स में वो विलेन को मारने वाली थीं तो एक्ट्रेस ने पक्की मुहर लगाते हुए कहा, 'जी हां, सकीना को बताया गया था कि वो विलेन को मारेगी लेकिन डायरेक्टर ने अचानक से क्लाइमैक्स में बदलाव कर दिया, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। जो हो गया, सो हो गया... अनिल जी परिवार की तरह हैं और मुझे पता है कि उन्हें भी इस बारे में पता होगा और उन्हें भी इस बात का बुरा लगता होगा। गदर 2 ने इतिहास बनाया है, जिससे मैं खुश हूं और समय के साथ आगे बढ़ गई हूं।'

बताते चलें कि इससे पहले अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि सनी देओल ने फिल्म गदर 2 की स्क्रिप्ट में काफी बदलाव कराए थे। अमीषा ने इंटरव्यू के दौरान घोस्ट डायरेक्टर वाली बात कहकर सबको चौंका दिया था। ऐसे में देखा दिलचस्प रहेगा कि अमीषा के ताजा खुलासे को डायरेक्टर अनिल शर्मा कैसे लेते हैं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article