बॉलीवुड

अनदेखी तस्वीरें शेयर कर अनिल कपूर ने किया मां निर्मल कपूर को याद, सोनम कपूर ने बरसाया दादी पर प्यार

Anil Kapoor Heartwarming Post for Nirmal Kapoor: मां को याद करते हुए भावुक हुए अनिल कपूर, अनदेखी फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'वह वो गोद थी जिसने हमारे परिवार को हमारे बच्चों से लेकर हमारे पोते-पोतियों और यहाँ तक कि हमारे विस्तारित परिवार और दोस्तों तक को एक साथ रखा।'

Image

Anil Kapoor Heartwarming Post for Nirmal Kapoor

Anil Kapoor Heartwarming Post for Nirmal Kapoor: अभिनेता अनिल कपूर( Anil Kapoor) की माता निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor ) का हाल ही में निधन हो गया है। 90 की उम्र में निर्मल ने अंतिम सांस ली। कल सोमवार को बोनी कपूर ने अपने घर प्रार्थना सभा रखी थी जिसमें सभी घरवाले मौजूद हुए थे। आज अपनी मां को याद करते हुए अनिल कपूर ने तस्वीरें शेयर की हैं। अनदेखी फोटोज शेयर करते हुए अनिल कपूर ने मां के लिए भावुक पोस्ट किया है। वहीं अपने पापा की पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने भी दादी को याद किया। आइए बताते हैं अनिल कपूर ने इस पोस्ट में क्या लिखा

अनिल कपूर( Anil Kapoor) ने अपनी दिवंगत मां निर्मल कपूर( Nirmal Kapoor ) की खूबसूरत अनदेखी फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनके जवानी के दिनों की झलक है। इन फोटोज को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने प्यारा सा नोट भी लिखा है। अनिल ने कहा "मेरी माँ ने बहुत से लोगों के जीवन को छुआ, न केवल सीधे तौर पर बल्कि उन लोगों के ज़रिए जिन्हें उन्होंने पाला, सहारा दिया और प्यार किया। वह उन महान महिलाओं में से एक थीं जो कभी सुर्खियों में नहीं रहीं लेकिन जिनकी ताकत ने सभी को एक साथ बांधे रखा। हमेशा मुस्कुराती हुई, हमेशा परवाह करने वाली, हमेशा अपने आस-पास के लोगों को गर्मजोशी देती हुई। वह वो गोद थी जिसने हमारे परिवार को हमारे बच्चों से लेकर हमारे पोते-पोतियों और यहाँ तक कि हमारे विस्तारित परिवार और दोस्तों तक को एक साथ रखा। उनका प्यार दूर-दूर तक फैला हुआ था, और संदेशों और स्नेह के प्रवाह से यह स्पष्ट है कि उन्होंने इतने सारे दिलों पर एक गहरा प्रभाव डाला।"

अपने पापा की पोस्ट शेयर करते हुए सोनम कपूर ने भी स्टोरी शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा है 'लव यू दादी'। बता दें कि निर्मल कपूर की मौत से पूरे कपूर खानदान में दुख का माहौल है। निर्मल कपूर अपने पीछे हंसता-खेलता भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article