बॉलीवुड

Anil Kapoor 'मिस्टर इंडिया' बनकर इंस्टाग्राम से हुए गायब, बेटी सोनम ने नए प्रोजेक्ट को लेकर दिया हिंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 21, 2023, 10:39 AM IST

अनिल कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। एक्टर की इस कदम से फैंस हैरान है। सिर्फ फैंस ही नहीं एक्टर की बेटी सोनम कपूर ने भी स्क्रीनशॉट शेयर कर पूछा कि डैड ये क्या है? एक्टर के डिलीट पोस्ट की वजह मिस्टर इंडिया 2 है। एक्टर जल्द इस फिल्म का ऐलान कर सकते हैं।

Image

Anil Kapoor (credit pic: instagram)

Anil Kapoor Deleted Instagram Post: अनिल कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से सभी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए है। एक्टर की इस बात से फैंस हैरान रह गए है। फैंस जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि एक्टर ने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए है। एक्टर के इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन फॉलोअर्स है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल कपूर मिस्टर इंडिया 2 की जल्द अनाउंसमेंट कर सकते हैं। एक्टर के भाई बोनी कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।

बोनी कपूर ने कहा, मुझे तो देख लेने दीजिए। मैंने अभी तक खुद नहीं देखा है। उसने बताया कि वो कुछ दिखाने वाला है। मिस्टर इंडिया 2 को लेकर बोनी कपूर ने कहा कि मैं इस बारे में ऐलान नहीं कर पाउंगा। जब तक मुझे बारे में पूर्ण जानकारी नहीं मिलती है। अनिल ने इंस्टाग्राम से पोस्ट ही नहीं बल्कि डीपी भी हटा दी है। एक्ट्रेस की बेटी सोनमाा कपूप ने अनिल के पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

साल 1987 में मिस्टर इंडिया रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल के अलावा श्रीदेवी, अमरीश पुरी, सतीश कौशिक, हरीश पटेल और अन्नु कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में अनिल कपूर एक अनाथालय के मैनेजर की भूमिका में होते हैं। एक्टर को फिल्म में गायब होने वाली घड़ी मिलती है जिसके बाद से कहानी में मजेदार ट्विस्ट आता है। फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article