बॉलीवुड

Leo box office collection Day 2: 100 करोड़ के पार पहुंची थलपति विजय की फिल्म, दूसरे दिन जड़ डाला धमाकेदार शतक

Leo box office collection Day 2: तृषा कृष्णन, संजय दत्त और थलपति विजय स्टारर फिल्म 'लियो' ताबतोड़ कमाई कर सभी फिल्मों के पसीने निकाल दे रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन कर लिया है।

Image

Leo box office collection Day 2

Leo box office collection Day 2: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के लिए लाखों-करोड़ों दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर में उमड़ी हुई दिखती है। फिल्म के लिए फैंस काफी सालों से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जिसमें विजय की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर कई बॉलीवुड फिल्मों के छक्के छुड़ा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए कलेक्शन।

सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार लियो (Leo) साल 2023 की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। अब फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने 36 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में लियो का अब 100.80 करोड़ का कलेक्शन हो गया है, जो मेकर्स के किये काफी फायदेमंद है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई।

लोकेश कनकराज निर्देशित फिल्म लियो का कलेक्शन देख सभी की आंखें चौंधिया गई हैं। फैंस के क्रेज को दो दिन में ही शतक जड़वा दिया है। जानकारी के लिए बता दें की इस फिल्म में विजय के साथ-साथ विलेन के रूप में संजय दत्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article