बॉलीवुड

हैलोवीन पार्टी में अनन्या पांडे का दिखा ‘Poo’ वाला अवतार, करीना ने ऐसे किया रिएक्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:16 PM IST

Ananya Pandey Halloween Party Look: दिवाली के बाद अब बॉलीवुड सेलेब्रिटी शनिवार रात हैलोवीन पार्टी में नजर आए, जिसमें सिलेब्स के लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी अपने लुक की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। वह करीना कपूर खान के ‘Poo’ अवतार में नजर आ रही हैं।

Image

Ananya Pandey and Kareena Kapoor Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • हैलोवीन पार्टी में दिखा बॉलीवुड सितारों का जलवा।
  • एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज 24 साल की हो गई हैं।
  • अनन्या पांडे का हैलोवीन लुक काफी वायरल हो रहा है।

Ananya Pandey Halloween Party Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Happy Birthday Ananya Pandey) आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। बर्थडे से पहले बीती रात हैलोवीन पार्टी (Halloween Party) में अपने लुक से अनन्या पांडे (Ananya Pandey) सुर्खियों में आ गई हैं। इस हैलोवीन पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी शामिल हुए लेकिन अनन्या के लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जान्हवी कपूर से लेकर आर्यन खान तक, सेलेब्स ने पार्टी में डरावने आउटफिट पहनकर कर शामिल हुए। वहीं बर्थडे गर्ल अनन्या पांडे ने करीना कपूर के K3G के फेमस रोल 'पू' को रीक्रिएट कर सभी को हैरान कर दिया है।

ओर्री की पार्टी में सितारों का जमावड़ा

जान्हवी कपूर के करीबी दोस्त ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें ओर्री के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने हैलोवीन पार्टी थ्रो की थी। दिवाली पार्टियों के बाद अब बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शनिवार रात को इस हैलोवीन पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी के लिए एक थीम भी रखी गई थी जिसके अनुसार लगभग सभी लोगों को पार्टी के लिए किसी एक कैरेक्टर को रीक्रिएट करना था।

अनन्या पांडे बनी ‘पू’

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना के लोकप्रिय लुक ‘पू’ को रीक्रिएट कर अनन्या पांडे पार्टी में शामिल हुई थीं। अनन्या ने गुलाबी रंग का क्रॉप टॉप पहना था वहीं एक मिनी स्कर्ट के साथ इसे पेयर किया था। अनन्या पांडे पहले भी कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि करीना और करिश्मा की वह काफी बड़ी फैन हैं।

करीना को पसंद आया अनन्या का लुक

हैलोवीन पार्टी में अनन्या के इस लुक पर करीना कपूर ने भी रिएक्ट किया है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनन्या की तस्वीरें शेयर कर लुक की तारीफ की है। करीना ने कहा, ‘तुम PHAT- (Pretty Hot and Tempting) लग रही हो। उन्होंने अनन्या को उनके जन्मदिन पर भी शुभकामनाएं दी हैं।

अनन्या के अलावा, पार्टी में आर्यन खान, सारा अली खान, इब्राहिम खान, नव्या नवेली नंदा, शनाया कपूर, जान्हवी कपूर ने भी अपने बेहतरीन लुक से जलवा बिखेरा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article