बॉलीवुड

Ananya Panday Birthday : 23 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं अनन्या पांडे, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 07:10 AM IST

Ananya Panday Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली हैं। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके करियर के बारे में जानते हैं।

Image

ananya panday (credit: instagram)

Ananya Panday Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस यंग गर्ल के लिए फैशन आइकॉन बन चुकी हैं। अनन्या अपनी बोल्ड और ग्लैमरस लुक को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस चंकी पांडे के बेटी हैं।

अनन्या ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्ट्रेस इसके बाद ईशान खट्टर के साथ खाली पीली में नजर आई थी। अनन्या गहराइयां और लाइगर में दिखाई दी थी। लाइगर में अनन्या साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने साउथ में डेब्यू किया।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अनन्या

अनन्या ने भले ही अपने छोटे से करियर में 4 से 5 फिल्में की हैं, लेकिन उनकी नेटवर्थ जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनन्या पांडे 72 करोड़ की मालकिन हैं। एक्ट्रेस बेहद लग्जरियस लाइफ जीती हैं। अनन्या फिल्मों के साथ साथ कई लग्जरी ब्रांड के लिए विज्ञापन भी करती हैं। इन विज्ञापन से एक्ट्रेस करोड़ की फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी अच्छा इनकम करती हैं। अनन्या के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन हैं।

अनन्या पांडे को 20 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड और सिजलिंग फोटो शेयर करती रहती हैं। अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ खो गए हम कहां में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देंगी।

ड्रग्स केस में फंस चुकी हैं अनन्या पांडे

साल 2021 में अनन्या पांडे का नाम ड्रग्स केस में सामने आया था। दरअसल एनसीबी को आर्यन खान और अनन्या की चैट मिली थी, जिसके बाद उन्हें दो बार एनसीबी के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एक्ट्रेस दोनों बार अपने पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी के ऑफिस में पहुंची थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article