बॉलीवुड

रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको संग वेकेशन मना रहीं अनन्या पांडे!! मॉडल ने शेयर की एक्ट्रेस की खास तस्वीर

अनन्या पांडे का नाम पिछले काफी समय से वॉकर ब्लैंको संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट होते देखा गया है। हाल ही में रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने एक्ट्रेस की अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

Image

Ananya Pandey

एक्ट्रेस अनन्या पांडे बीते कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई है। अब एक्ट्रेस अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको संग वेकेशन पर निकल पड़ी हैं। हाल ही में वॉकर ब्लैंको ने अपने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में वॉकर ब्लैंको ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनन्या पांडे की एक शानदार तस्वीर शेयर करके डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। इस तस्वीर में अनन्या एक सफेद टैंक टॉप और एक नीले रंग की प्रिंटेड सारोंग में कमाल कर रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस खास पोज देती हुई नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए मॉडल ने एक मुस्कुराती हुई इमोजी भी लगाया है, जिससे नेटिजेस उनकी डेटिंग की अफवाहों को सच मान रहे हैं।

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में साथ आए थे नजर

ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वॉकर ने एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर की थी। एक्ट्रेस अनन्या पांडे के 26वें जन्मदिन पर मॉडल ने फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन विश किया था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दोनों साथ में भी नजर आए थे, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई थी। वॉकर ब्लैंको सुहाना खान, ओरी और नव्या नंदा के भी करीबी दोस्त है ये लोग भी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

माता-पिता के साथ वेकेशन

ऐसा लगा रहा है कि वॉकर जो तस्वीर शेयर की है वो पुरानी फोटो है। क्योंकि इस समय एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने माता-पिता के साथ वेकेशन का आनंद ले रही हैं। हाल ही में चंकी पांडे और भावना पांडे ने भी छुट्टियों की झलकियां शेयर की है, जिसमें पूरा परिवार नजर आ रहा है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article