बॉलीवुड

आदित्य रॉय कपूर को छोड़ इस शख्स के साथ 'कड़क चाय' पीने निकलीं Ananya Panday, वीडियो देख सुहाना खान बोलीं- Wow

Ananya Panday On Tea And Cheese Toast Break With This Person: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में वह अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं, जिसमें वह चाय और चीज टोस्ट का लुत्फ उठाती दिखीं।

Image

इस शख्स के साथ चाय ब्रेक पर निकलीं अनन्या पांडे

Ananya Panday On Tea And Cheese Toast Break With This Person: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी फिल्मों के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अनन्या पांडे को आखिरी बार फिल्म 'खो गए हम कहां' में देखा गया था, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी संग मुख्य भूमिका अदा करती नजर आई थीं। करियर से इतर अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपने और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में वह आदित्य को छोड़ किसी और के साथ चाय और चीज टोस्ट का लुत्फ उठाने निकलीं। इससे जुड़ा अनन्या पांडे का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) हैं। अनन्या पांडे का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया, साथ ही सोशल मीडिया पर इसे 1.5 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। अनन्या पांडे ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "कड़क चाय, चीज टोस्ट, किताबों की खरीदारी और नव्या की ड्राइविंग। पृथ्वि संडे।" अनन्या पांडे के इस वीडियो पर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने भी कमेंट किया। उन्होंने रिएक्शन देते हुए लिखा, "वाह, अच्छा है।"

आदित्य रॉय कपूर को सिर्फ दोस्त नहीं मानतीं अनन्या पांडे!

बता दें कि अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को लेकर नेहा धूपिया के चैट शो नो फिल्टर नेहा में बातचीत की थी। दरअसल, नेहा ने उनके और आदित्य की बॉन्डिंग के सिलसिले में सवाल किया था। इसपर अनन्या पांडे ने कहा था कि आदित्य रॉय कपूर उनके लिए केवल दोस्त नहीं हैं, बल्कि बहुत अच्छे दोस्त हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article