Aditya Roy Kapoor hugs Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों कथित तौर पर एक्ट्रेस अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। इस बीच दोनों अनंत और राधिका की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंच गए हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आदित्य, श्रद्धा को गले लगाते दिख रहे हैं। दरअसल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए आदित्य और अनन्या एक साथ ही पहुंचे हैं। दोनों सेलेब्स से भरी बस में भी एक साथ ही बैठे नजर आ रहे हैं। इस बीच जामनगर एयरपोर्ट से निकलते वक्त आदित्य रॉय कपूर वहां खड़ीं श्रद्धा कपूर से मिलते हैं और उन्हें गले भी लगाते हैं।
जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल किया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह भी है कि इस दौरान अनन्या पांडे भी बगल में ही खड़ी होती हैं, हालांकि वह पूरी तरह से श्रद्धा और आदित्य को इग्नोर करने की कोशिश करती हैं।
अनन्या के सामने आदित्य ने श्रद्धा को लगाया गले
फिल्म आशिकी 2 के बाद से ही आदित्य और श्रद्धा के रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही थीं, हालांकि किन्ही कारणों के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस बीच अब आदित्य, अनन्या के साथ रिलेशनशिप में है। इस बीच आदित्य का यूं श्रद्धा कपूर को गले लगाना फैंस को थोड़ा अजीब लग रहा है।
