बॉलीवुड

करीना कपूर ने Sara Ali Khan को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, गिफ्ट में दी ये खास चीज

Sara Ali Khan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर करीना कपूर ने भी उन्हें बधाई दी है। करीना ने सारा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

Image

Kareena Kapoor khan and Sara Ali Khan (credit Pic: Instagram)

Sara Ali Khan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस को उनके फैंस और दोस्त जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस को करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी बर्थडे विश किया है। सारा और करीना के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग है। हर त्योहार पर सारा करीना और सैफ से मिलने जाती है। इतना ही नहीं सारा का तैमूर और जेह के साथ भी अच्छा बॉन्ड है। सारा को करीना ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा और सैफ की मोनोक्रोम फोटो शेयर की है।

फोटो में सारा और सैफ सेम पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने हैप्पी बर्थडे सारा, तुम्हें बहुत सारा प्यार और तुम्हारी कद्दू की सब्जी रास्ते में है। करीना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करीना ने खास अंदाज में सारा को विश किया बर्थडे

करीना के अलावा सबा पटौदी ने भी सारा को जन्मदिन की बधाई दी। सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर सारा के बचपन और जवानी की दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। फोटो में सारा की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। सारा सैफ और अमृता सिंह की बेटी है। सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के भी बेहद क्लोज है। एक्ट्रेस ने साल 2018 में केदारनाथ से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस इन दिनों अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों में काम कर रही है। एक्ट्रेस मेट्रो इन दिनों में आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, नीना गुप्ता, पकंज त्रिपाठी समते कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article