बॉलीवुड

Ananya Panday बनने जा रही हैं जल्द ही मौसी, बहन Alanna Panday ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

Alanna Panday Announced Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने सोशल मीडिया पर आज अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। साथ ही एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर किया है जिसमें अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Image

Alanna Panday Announced Pregnancy

Alanna Panday Announced Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है और वो जल्द ही मौसी बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस की कजिन अलाना पांडे जल्द ही माँ बनने जा रही है, जिसकी ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है। सिर्फ यही नहीं फैंस के लिए एक खूबसूरत का सा वीडियो शेयर की है, जो काफी ज्यादा देखने लायक है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए उस मनमोहक वीडियो की एक प्यारी सी झलक।

अभिनेता चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी अलाना (Alanna Panday) के घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है, ऐसे में शादी के एक साल होने से पहले घोषणा की। पिछले साल मार्च में अलाना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे संग शादी के बंधन में बंध गई थीं। जिसमें शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी विरल हुईं थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article