बॉलीवुड

Anant-Radhika Pre wedding: आदित्य ने किया अनन्या संग अपना रिश्ता ऑफिशियल! खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 4, 2024, 11:11 AM IST

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस सेलिब्रेशन में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे भी शामिल हुए थे। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटो में आदित्य-अनन्या क्लोज नजर आ रहे हैं।

Image

Aditya Roy Kapoor-Ananya Panday (credit pic: instagram)

Anant-Radhika Pre Wedding: अंनत और राधिकी की प्री वेडिंग सेरेमनी चर्चा में है। सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए सेलेब्स जामनगर पहुंचे थे। प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस सेलिब्रेशन में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम कलाकार शामिल हुए थे। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल हुई थी। आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा थे।

आदित्य और अनन्या रणबीर कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में आदित्य और अनन्या काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। वहीं, रणबीर ने थमस अप किया है। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

आदित्य- अनन्या की फोटो हुईं वायरल

फैंस का कहना हैं कि रणबीर (Ranbir) ने दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। वायरल फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रणबीर भाई ने ओके कह दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा, आप दोनों भी जल्द शादी कर लो। तीसरे यूजर ने लिखा, आदित्य- अनन्या साथ में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य-अनन्या लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों वेकेशन और इवेंट्स में साथ नजर आते हैं।

राधिका और अनंत की प्री-वेडिंग (Anant-Radhika Pre Wedding) सेलिब्रेशन की बात करें तो पार्टी में बॉलीवुड सितारों के अलावा एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, केरन पोलार्ड, डीजे ब्रावो, जहीर खान और अन्य क्रिकेटर भी पहुंचे हैं। बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, रिहाना जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे भी इस खुशी में शामिल हुए हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article