बॉलीवुड

Anant-Radhika के प्री वेडिंग सेरेमनी में शाहरुख-गौरी ने किया रोमांटिक डांस, केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 4, 2024, 09:42 AM IST

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत और राधिका के प्री वेडिंग सेरेमनी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सेरेमनी में शाहरुख खान और गौरी खान ने वीर-जारा के सॉन्ग 'मैं यहां हूं' पर रोमांटिक डांस किया। कपल के रोमांटिक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

Shah Rukh Khan- Gauri Khan (credit pic: Instagram)

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंंक्शन में सेलेब्स ने अपनी परफॉर्मेंस दी। सेलेब्स के परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस सेलिब्रेशन में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी पत्नी गौरी (Gauri) और बेटे अबराम और बेटी सुहाना के साथ शामिल हुए थे। किंग खान ने पत्नी गौरी के साथ डांस भी किया है। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में शाहरुख और गौरी ने वीर जारा के गाने मैं यहां हूं पर डांस किया। बैकग्राउंड में उदित नारायण गाने गाते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख-गौरी की केमिस्ट्री ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। शाहरुख व्हाइट कलर के कुर्ते-पजामे में काफी हैंडसम लग रहे थे। गौरी ब्लू कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

शाहरुख- गौरी ने किया रोमांटिक डांस

शाहरुख का अनन्या और आदित्य रॉय कपूर के साथ भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आदित्य शाहरुख को देखते ही उनसे हाथ मिलाते हैं। अनन्या भी शाहरुख से मिलती है। आदित्य का ये स्वीट जेश्चर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शाहरुख ने अनंत और राधिका के प्री वेडिंग सेरेमनी का इवेंट भी होस्ट किया। एक्टर ने इवेंट में सलमान खान, आमिर खान के साथ मिलकर नाटू-नाटू पर परफॉर्मेंस दी थी। तीनों खान को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। तीनों स्टार्स ने स्टेज पर जमकर डांस किया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article