Anant Ambani- Radhika Merchant Pre Wedding Venue Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेंडिंग फंक्शन आज से शुरू हो रहा है। कपल की प्री वेडिंग सेरेमनी तीन दिन तक चलने वाली हैं। कपल का प्री वेडिंग फंक्शन काफी ग्रैंड होने वाला है। वेन्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोकेशन को रॉयल तरीके से सजाया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
रॉयल लुक में सजाया गया है वेन्यू
प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो चुकी हैं। मेहमानों के लिए वीआईपी लॉन्ज भी बनाया गया है। इस फंक्शन में बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई सितारे नजर आने वाले हैं। सभी स्टार्स जामनगर पहुंच चुके हैं। अनंत के प्री वेडिंग सेरेमनी में रिहाना परफॉर्म करने वाली हैं। हाल ही में रिहाना के रिहर्सल का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ था।
बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल
इस वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के सितारे पहुंचे रहे हैं। सेलेब्स लगातार एयरपोर्ट पर स्पॉट हो रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह से लेकर तमाम कलाकार जामनगर पहुंचे चुके हैं। इस फंक्शन में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी अपनी पत्नी के साथ जामनगर पहुंचे हैं। मार्क जुकरबर्ग का जामनगर में ग्रैंड वेलकम हुआ। प्री वेडिंग फंक्शन से पहले अन्नदान कार्यकर्म हुआ है। इस कार्यकर्म में अनंत और राधिका ने लोगों को अपने हाथ से खाना परोसा था।
