Deepika Padukone-Ranveer Singh: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का प्री वेडिंग फंक्शन का जश्न जामनगर में चल रहा है। ये समारोह तीन दिन तक चलेगा। दूसरे दिन बॉलीवुड स्टर्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं। सेलेब्स के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में रणवीर सिंह ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ डांस किया। दीपवीर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
वीडियो में दीपिका पति संग जमकर डांस करते हुए नजर आती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस पति के साथ डांडिया खेलते हुए नजर आती हैं। एक्ट्रेस के सभी वीडियो सोशल मीडिया छाए हुए हैं। एक्ट्रेस को इस तरह से डांस करते देख फैंस चितिंत हैं।
दीपिका ने रणवीर संग किया जमकर डांस
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं उन्हें अपना ख्याल रखना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, रणवीर को दीपू का ख्याल रखना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा, प्रेग्नेंसी में इतना डांस नहीं करना चाहिए। दीपिका अपने डांस के अलावा ग्लैमर लुक को लेकर भी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस गोल्डन कलर के लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रणवीर सिंह इंडोवेस्टर्न लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। कपल को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। रणवीर और दीपिका जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने कुछ समय पहले ही फैंस संग गुडन्यूज शेयर की थी।
