बॉलीवुड

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: सलमान खान ने किया अर्जुन कपूर को इग्नोर, नहीं खत्म हुई सालों की दुश्मनी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 3, 2024, 09:35 AM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्श में बॉलीवुड सितारे शामिल हुए हैं। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी का वीडियो सामेन आया है जिसमें सलमान खान और अर्जुन कपूर को इग्नोर करते हुए नजर आए। दोनों पार्टी में एक-दूसरे से दूर नजर आए।

Image

Salman Khan Ignore Arjun Kapoor (Credit Pic: Instagram)

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स जिनके बीच में दुश्मनी देखने को मिलती है और ये दुश्मनी सालों से चल रही है। इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम शामिल है। दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। दोनों के बीच में कोल्ड वॉर चलती हैं। अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेरेमनी में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शामिल हुई है। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान रणवीर सिंह, एमएस धोनी और बाकी लोगों से मिलते हैं। लेकिन वहां मौजूद अर्जुन कपूर को इग्नोर कर देते हैं।

वीडियो में सलमान को देखकर अर्जुन भी पीछे हो जाते हैं। सलमान और अर्जुन का ये वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

सलमान ने किया अर्जुन कपूर को इग्नोर

इवेंट्स में दोनों एक-दूसरे को इग्रोर करते हैं। अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि दोनों के बीच में रिश्ते अच्छे नहीं है। अर्जुन और सलमान के बीच में किस बात पर झगड़ा हुआ। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ लोगों का कहना हैं कि अर्जुन अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को डेट रहे हैं इसलिए भाईजान नाराज थे।

अगर बात पार्टी की करें तो अनंत- राधिका की पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने जमकर डांस किया। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने साथ में नाटू-नाटू पर डांस किया। तीनों के साथ में डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article