An Action Hero Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की नई फिल्म 'एन एक्शन हीरो' (An Action Hero) 2 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म को हिंदी बेल्ट पर कोई बड़ी टक्कर नहीं मिली इसके बाद भी आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। 'एन एक्शन हीरो' को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पहले दिन बहुत कम कमाई की है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म ने कमाए केवल इतने करोड़
आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की 'एन एक्शन हीरो' दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म है। यह फिल्म आयुष्मान की पहली फुल एक्शन फिल्म है। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि फिल्म ने अपने पहले दिन धीमी शुरुआत की है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने शुरुआती दिन में लगभग 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि फिल्म के रियल आंकड़े अभी आने बाकी हैं।
एन एक्शन हीरो से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट-लुक पोस्टर 9 नवंबर को जारी किया गया था। पोस्टर के बैकग्राउंड में फिल्म के एक चेजिंग सीक्वेंस की झलक दिखाई दे रही है। आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की 'एन एक्शन हीरो' फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है और आनंद एल राय, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने इसका निर्माण किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म की कमाई में वीकेंड पर उछाल देखने को मिल सकता है। वैसे आपको आयुष्मान खुराना की ये फिल्म कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट के जरिए भी दे सकते हैं।
