बॉलीवुड

'हंगामा' के लिए परेश रावल नहीं अमिताभ बच्चन थे प्रियदर्शन की पहली पसंद, इस वजह से नहीं हो पाई थी कास्टिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 22, 2025, 09:57 AM IST

Priyadarshan on Hungama Cast: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने अपनी सुपरहिट फिल्म हंगामा (Hungama) को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने सबको को हैरान कर दिया। प्रियदर्शन ने फिल्म हंगामा की कास्टिंग को लेकर बड़ा राज खोला है। प्रियदर्शन ने बताया कि वो परेश रावल नहीं...

Image

Image Source: IMDb

Priyadarshan on Hungama Cast: बॉलीवुड की फिल्मों के फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। प्रियदर्शन की इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच प्रियदर्शन का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान प्रियदर्शन ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया है। प्रियदर्शन के नए इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। प्रियदर्शन ने इंटरव्यू में अपनी सुपरहिट फिल्म हंगामा (Hungama ) को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे प्रियदर्शन

डायरेक्टर प्रियदर्शन की धांसू फिल्म हंगामा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। प्रियदर्शन ने फिल्म की कास्ट को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। प्रियदर्शन ने Pinkvila से बातचीत के दौरान बताया कि वो फिल्म हंगामा में परेश रावल (Paresh Rawal) की जगह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को कास्ट करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि 'जब मैं 'हंगामा' बनाने की प्लानिंग कर रहा था, तो मैंने अमित जी को परेश रावल के रोल के लिए अप्रोच करने का सोचा था, वो इसमें जादू कर देते। बेशक परेश ने भी अच्छा किया। लेकिन फिर अमित जी बीमार पड़ गए, वो ठीक नहीं थे,इसलिए मुझे परेश को लेना पड़ा।' प्रियदर्शन का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्में

प्रियदर्शन इस इंटरव्यू के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी खबरों में हैं। प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्मों में हैवान (Haiwaan) जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अहम रोल में नजर आने वाले हैं। तो वहीं दूसरी फिल्म हेरा फेरी 3 है। प्रियदर्शन के फिल्म हंगामा को लेकर दिए बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article