Amitabh Bachchan Unfollows Aishwarya Rai On Instagram: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों से लाखों लोगों का दिल जीता है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को उनकी जबरदस्त एक्टिंग और काम के लिए सदी का महानायक भी कहा जाता है। लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने परिवार के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने बहूरानी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
बता दें कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बीते कई दिनों से अभिषेक बच्चन संग तलाक की अटकलों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। वहीं अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से जुड़े इस दावे ने फैंस के बीच कोहराम मचाकर रख दिया है। दरअसल, रेडिट डॉट कॉम पर एक यूजर ने फोटो शेयर कर दावा किया कि इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन की फॉलोइंग लिस्ट में ऐश्वर्या राय का नाम भी नहीं है। इस बात को लेकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अमिताभ बच्चन ने बहूरानी को अनफॉलो कर दिया है। इस बात को लेकर फैंस ने अनुमान लगाना भी शुरू कर दिया कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच चीजें ठीक नहीं हैं।
क्या है मामले की सच्चाई?
बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर कुछ फैंस ने ये भी दावा किया कि बिग बी ने कभी भी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं किया था। वहीं ऐश्वर्या राय की फॉलोइंग लिस्ट से भी अमिताभ बच्चन गायब दिखे। ऐसे में चीजें केवल अटकलों तक ही सीमित हैं और अभी तक सितारों या उनसे जुड़े सूत्रों की ओर से मामले पर कुछ नहीं कहा गया है।
