Amitabh Bachchan Latest Blog: 83 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ इस उम्र में भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी हमेशा लोगों को इंस्पायर करते रहते हैं। इस बीच दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने भारत की ताकत के बारे में बात की है। उन्होंने लेटेस्ट ब्लॉग में ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...( टाइम्स नाव नवभात पर ये भी पढ़ें-Alpha के टीजर को देखकर गदगद हुए अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट की तारीफ में पढ़े कसीदे)

अमिताभ बच्चन ने कही ये बात (pic credit-instagram)
अमिताभ बच्चन ने कही ये बात
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने ब्लॉग की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में भारत (Bharat) की बढ़ती ताकत और मजबूती को लेकर एक खास संदेश शेयर किया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उन्हें 'India Anti-Fragile' शब्द बेहद पसंद आया। उनका कहना है कि अब भारत को कोई कमजोर या आसानी से टूटने वाला देश नहीं समझता। आज भारत एक मजबूत, आत्मविश्वासी और दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा रहने वाला देश बन चुका है। उन्होंने तिरंगे की तस्वीरें भी साझा कीं और देश की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए लिखा कि अब भारत सिर ऊंचा करके दुनिया के सामने खड़ा है। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके देशभक्ति से भरे विचारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
बताते चलें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। पहली फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा राम गोपाल वर्मा ने 'सरकार 4' का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें अमिताभ बच्चन एक बार फिर नजर आ सकते हैं। वहीं, वह जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के होस्ट के रूप में भी वापसी करने वाले हैं।
