बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) का उद्धाटन किया है। इस उद्धाटन में सीएम ममता बनर्जी (Mamta Bannerjee) ने उनका सम्मान किया। ममता ने लेजेंड्री एक्टर का फिल्मों में उनके योगदान देने के लिए शुक्रिया अदा किया है और सरकार से भारत रत्न देने की मांग की। फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन ने अभिव्यक्ति की आजादी पर बात की। उन्होंने फेस्टिवल में ब्रिटिश सेंसरशिप, सांप्रदायिकता और समाजिक एकता जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि इस स्टेज पर मौजूद मेरे सहयोगी इस बात से सहमत होंगे कि अब भी नागरिकता स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जाते हैं।
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, पहले के हिसाब से आज के समय के कंटेंट में काफी बदलाव आ गया है। अब कई तरह के सब्जेक्ट हैं। दर्शकों को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए। उनके पास हर तरह का कंटेंट है। ये उनकी मर्जी है कि वो क्या देखने चाहते हैं।
अमिताभ बच्चन ने अभिव्यक्ति की आजादी पर उठाया सवाल
अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर भी अपना विचार रखा। इस इवेंट में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, जया बच्चन समेत कई सितारे शामिल हुए थे। शाहरुख और अमिताभ बच्चन की स्पीच को कई फैन कलब पर शेयर किया गया है। फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान पर चल रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने मंच पर कहा कि कुछ लोग निगेटिविटी फैला रहे हैं। लेकिन मैं, आप और मेरे जैसे लोग पॉजिटिविटी को जिंदा रखेंगे। सोशल मीडिया पर फिल्म पठान को बैन करने की मांग हो रही है।
अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म से सात साल बाद सूरज बड़जात्या ने पर्दे पर वापसी की थी। एक्टर ने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग पूरी की है।
