अमृतपाल सिंह बिंद्रा के 50वें जन्मदिन पर सेलेब्स का मेला लगा था। इस बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से लेकर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) तक शामिल हुई थी। इस पार्टी में कैटरीना कैफ, नोरा फेतेही, तृप्ति ड्रिमरी, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सनी कौशल, शरवरी वाघ, करण जौहर समेत कई सितारे नजर आए। लेकिन इस पार्टी की लाइमलाइट अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी ने लूट ली। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिद्धांत और नव्या एक ही कार में बैठकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों इस पार्टी में अलग-अलग आए थे। फैंस का कहना है कि दोनों के बीच केमिस्ट्री तो जबरदस्त है।
वीडियो में नव्या और सिद्धांत एक दूसरे के बगल में बैठे हुए नजर आए। दोनों ट्विनिंग आउटफिट में दिखाई दिए। जैसे ही पैपराजी ने दोनों की फोटो लेने की कोशिश की तो नव्या काफी स्माइल करने लगी। इस दौराना दोनों ने कैमरे को देखकर अपना चेहरा नहीं छिपाया।
नव्या और सिद्धांत का वीडियो हुआ वायरल
सिद्धांत चतुर्वेदी से पिछले महीने नव्या नवेली को डेट करने की खबरों पर सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि काश ये सच होता। दोनों सोशल मीडिया पर एक- दूसरे की फोटोज पर कमेंट करते हुए नजर आते। अक्सर कई पार्टीज में दोनों साथ में स्पॉट होते हैं। नव्या और सिद्धांत को करण जौहर के बर्थडे बैश में भी साथ में देखा गया था। दोनों के लिंकअप की खबरें लगातार आती रहती हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने पब्लिक में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म फोन भूत हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म में सिद्धांत के साथ कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर लीड रोल में थे। वहीं, नव्या अपने पोडकॉस्ट को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं।
