बॉलीवुड

Dharmendra का हॉस्पिटल वीडियो वायरल होने पर Amitabh Bachchan हुए गुस्सा, सोशल मीडिया पर बोले "नो एथिक्स..."

Amitabh on Dharmendra's Viral Video: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र बीते दिनों काफी बीमार थे, जिस कारण वो कुछ दिनों तक अस्पताल में भी भर्ती रहे। धरम पाजी अब घर पर आ चुके हैं लेकिन बीते दिन उनका अस्पताल से लीक हुआ वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो पर बिग बी ने एक ट्वीट किया है, जो काफी चर्चा में है।

Image

Dharmendra

Amitabh on Dharmendra's Viral Video: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पंजाब के पुत्तर के नाम से मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का एक वीडियो बीते दिन इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ, जो उनके इलाज के दिनों का था। जब धर्मेंद्र का इलाज अस्पताल में चल रहा था तो स्टॉफ बॉय ने चोरी से एक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। धर्मेंद्र का ये वीडियो वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चाएं शुरू हो गईं कि ये सही था या गलत। अगर कोई परिवार अपने प्राइवेट स्पेस में है और बेहद भावुक स्टेट में है तो उसको चोरी से रिकॉर्ड करना किस हद तक सही है, ये बात अब तक लोगों में हो रही है। इसी बीच बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि आजकल लोगों के बीच एथिक्स खत्म हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "नो एथिक्स... कोई आचार संहिता नहीं...।" बिग बी ने इस ट्वीट में किसी भी घटना का जिक्र नहीं किया है और न ही किसी का नाम लिखा है लेकिन लोग उनके गुस्से को धर्मेंद्र के वायरल वीडियो से ही जोड़कर देख रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि बिग बी और धर्मेंद्र कितने करीब हैं। ऐसे में हो न हो बिग बी ने ये ट्वीट अपने बड़े भाई जैसे दोस्त धर्मेंद्र के लिए ही किया है।

Dharmendra

Dharmendra

धर्मेंद्र से नहीं मिल पाए थे बिग बी

धर्मेंद्र के घर पहुंचने के बाद कई सारे सितारे उनके घर उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे। बिग बी भी अपने दोस्त को देखने के लिए पहुंचे थे लेकिन घर के गेट पर इतनी मीडिया थी कि वो अंदर नहींजा पाए। बिग बी की गाड़ी को मीडिया के कैमरों ने इस कदर घेरा कि उन्हें गाड़ी मोड़नी पड़ गई, जिसके बाद वो अपने घर की तरफ निकल गए। धर्मेंद्र के घर के बाहर से बिग बी की तस्वीरें और वीडियोज काफी वायरल हुई थीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article