Yashvardhan Danced In Akhiyon Se Goli Maare: गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। कुछ दिनों से ऐसा कहा जा रहा है कि गोविंदा का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है और वो कभी-भी अपनी पत्नी से तलाक ले सकते हैं। अभी तक एक्टर ने इस अफवाहों पर विराम नहीं लगाया है। इसी बीच गोविंदा के बेटे यशवर्धन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक हसीना के साथ ठुमका लगाते हुए नजर रहे हैं।
बता दें ये हसीना और कोई नहीं बल्कि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी है। इस वीडियो में दोनों अखियों से गोली मारे पर डांस करते हुए नजर आ रहे है, जिसे देखने के बाद फैंस को गोविंदा और रवीना टंडन की याद आ रही है। इस वीडियो को रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आज गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अपना जन्मदिन मना रहे, जिस कारण राशा ने बधाई देते हुए ये वीडियो शेयर किया है। राशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी और पार्टी में दोनों के डांस का एक अनदेखा वीडियो शेयर करते हुए यशवर्धन को जन्मदिन की बधाई दी है। इस डांस वीडियो में यशवर्धन ने हुडी पहन रखी है जबकि राशा शर्ट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में राशा और यशवर्धन अखियों से गोली मारे (2002) के टाइटल ट्रैक पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म में नजर आई राशा
अखियों से गोली मारे रवीना और गोविंदा की फिल्म का सबसे मशहूर गाने में से एक है। राशा ने इस साल अजय देवगन की पीरियड ड्रामा आजाद से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म में अमन देवगन भी नजर आए थे। अब देखना होगा कि गोविंदा के हैंडसम बेटे यशवर्धन कब बॉलीवुड में डेब्यू करते हैं।
