The Immortal Ashwatthama: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) अपने ड्रीम प्रोजेक्ट द इम्मोर्टल अश्वत्थामा (The Immortal Ashwatthama) पर पिछले 5 साल से काम कर रहे हैं। आदित्य के इस मेगा बजट प्रोजेक्ट के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में अश्वत्थामा को एक सुपरहीरो की तरह दिखाया जाएगा जिसके पास ऐसी अद्भूत शक्तियां होगी। वो कभी भी मर नहीं सकता है। बजट ज्यादा होने की वजह से फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को जियो स्टूडियों प्रोड्यूस कर रहे हैं।
कोरोना की वजह से मेकर्स ने काफी उतार चढ़ाव देखा है। पहले इस फिल्म के लिए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को साइन किया गया था। लेकिन कुछ कारणों से दोनों के बीच बात नहीं बन पाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अश्वत्थामा के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को अप्रोच किया है।
अल्लू अर्जुन जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू
एक्टर ने इस प्रोजेक्ट के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई है। मेकर्स और अल्लू अर्जुन के बीच में कई चीजों पर बात हो चुकी हैं। इस खबर से साउथ से लेकर नॉर्थ तक में खलबली मची हुई है। अश्वत्थामा एक बिग बजट प्रोजेक्ट है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। अल्लू अर्जुन की तरफ से इन खबर को कंन्फर्म नहीं किया गया है।
फैंस अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड डेब्यू की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर संदीप वांगा और भूषण कुमार की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। एक्टर के जन्मदिन पर मेकर्स ने पुष्पा 2 का टीजर रिलीज किया था। पुष्पा 2 में एक्टर का दमदार अंदाज देखने को मिला है। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पुष्पा 2 में कहानी को वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से खत्म हुई थी।
