Pooja Bhatt's Affairs: 90 के दशक में पूजा भट्ट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार रही हैं। पूजा भट्ट ने कई बेहतरीन और यादगार फिल्में की हैं। अपने फिल्मी करियर के दौरान पूजा भट्ट के बॉलीवुड में कई हाई-प्रोफाइल रिश्ते रहे हैं। मनीष मखीजा संग शादी करने से पहले पूजा भट्ट ने कई सेलेब्स को किया था। हालांकि मनीष मखीजा संग भी उनकी शादी 11 सालों तक और तलाक हो गया। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम पूजा भट्ट संग जुड़ा था। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
बॉलीवुड में अपने शुरुआती करियर में पूजा भट्ट का दिल बॉबी देओल पर आया था। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। उन्होंने अपने इस रोमांस को एक "जादुई इंसान" के साथ बिताया गया "जादुई समय" बताया था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
90s के मिड में पूजा भट्ट का एक्टर-प्रोड्यूसर सोहेल खान के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप था। दोनों ने शादी करने का भी मन बना लिया था लेकिन अचानक दोनों की राहें अलग हो गईं।
आमिर खान और पूजा भट्ट ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन खूब पसंद की जा जाती थी। बताया जाता है कि पूजा और आमिर ने एक-दूसरे को डेट भी किया था लेकिन इनके अलग होने का कारण कभी सामने नहीं आया।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी को पूजा भट्ट ने डेट किया था। बताया जाता है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। धीरे-धीरे इस रिश्ते का काफी कड़वाहट आने लगीं और दोनों ने अलग होना ही सही समझा।
साल 2003 में पूजा भट्ट ने मुंबई के रेस्टोरेंट मालिक और चैनल V के VJ मनीष मखीजा को डेट करने के बाद शादी की। वे 11 साल तक साथ रहे और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इस तलाक के बाद पूजा भट्ट आज भी अकेली हैं।