बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने नई फिल्म के लिए Shujaat Saudagar संग मिलाया हाथ, जल्द शुरू होंगी तैयारियां

Alia Bhatt to Collaborate With Shujaat Saudagar: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक नई और फ्रेश यंग स्टोरी के लिए इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर शुजात सौदागर संग हाथ मिलाया है। इस मूवी को आने वाले दिनों में मेकर्स फ्लोर पर ले जाएंगे।

Image

Image Sources: IMDb

Alia Bhatt to Collaborate With Shujaat Saudagar: आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। ये सभी प्रोजेक्ट्स आने वाले दिनों म,ए आलिया भट्ट को लेडी सुपरस्टार की केटेगरी में शामिल कर सकती हैं। आलिया भट्ट को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने एक नई फिल्म के लिए इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर शुजात सौदागर संग हाथ मिलाया है। यह आलिया भट्ट और शुजात सौदागर की साथ में पहली फिल्म होने जा रही है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट और शुजात सौदागर की यह मूवी एक यंग-एडल्ट कैंपस ड्रामा होगी।

आलिया भट्ट को लगता है कि यह एक ऐसे जोनर की मूवी होगी, जो आज के दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ेगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए वो एक नई कहानी पेश करेंगे, जिसका मकसद थिएटर और डिजिटल दोनों तरह के दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाना होगा। एक निर्माता होने के रूप में इस प्रोजेक्ट के माध्यम से आलिया भट्ट को एक मजबूती मिलेगी।

आलिया भट्ट ने डार्लिंग्स (2022) के साथ बतौर निर्माता अपनी शुरुआत की थी। एक निर्माता होने के नाते पर आलिया भट्ट अब अपनी नई कमिटमेंट्स पर जोर दे रही हैं। मिड-डे के सूत्र के मुताबिक, 'वे आने वाले दिनों में फिल्में और ओटीटी स्टोरीज बनाना चाहते हैं। शुजात की कंपनी प्रोडक्शन में शामिल होगी जबकि आलिया की टीम क्रिएटिव पहलुओं को आगे बढ़ाएगी। यह यंग स्टोरी जल्द से जल्द फ्लोर पर जा सकती है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट लंबे समय से संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगी। इस मूवी में रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट के पास आदित्य चोपड़ा की स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article