Alia Bhatt Send Gift to Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी( Kiara Advani) जल्द ही माँ बनने वाली हैं। उन्हें कुछ ही दिनों में पहला बेबी हो जाएगा। कियारा आडवाणी अपने पहले बेबी के स्वागत में बहुत उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक ले लिया है और अब पूरा ध्यान अपने बच्चे पर लगाना चाहती हैं। वहीं न्यू मॉम को खास दिन की तैयारी में हेल्प करने के लिए आलिया भट्ट ने एक स्पेशल गिफ्ट भेजा है। आलिया भट्ट ने कियारा आडवाणी को प्यारा सा तोहफा दिया जिसकी कुछ तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने न्यू मॉम-टू-बी कियारा आडवाणी( Kiara Advani) के लिए क्यूट से कपड़ों का सेट भेजा है। अपने ब्रांड एड मम्मा से आलिया भट्ट ने कियारा के होने वाले बेबी के लिए प्यारे-प्यारे कपड़े भेजे हैं। इस गिफ्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कियारा ने आलिया का धन्यवाद किया है। ये गिफ्ट एक्ट्रेस के बेबी के लिए काम आने वाला है।
बात करें कियारा आडवाणी के बेबी की तो आखिरी बार वह मेट गाला 2025 इवेंट में नजर आई थी। उस समय एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप को बड़ी खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट किया था। कियारा आडवाणी इस लुक में बेहद प्यारी लग रही थी। अब फैंस को बस उनके बेबी के आने का इंतजार है। इसके अलावा कियारा आडवाणी वॉर 2 में नजर आने वाली है। फिल्म के टीजर में उनके बिकिनी लुक को काफी पसंद किया गया था। कियारा को वॉर 2( War 2) में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
