बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस-राजनेता कंगना को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल ने थप्पड़ मार दिया था। एक्ट्रेस मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ली जा रही थीं। इस बीच ये घटना हुई। इस घटना की निंदा करते हुए शबाना आजमी, अनुपम खेर समते कई हस्तियों ने कंगना सपोर्ट किया था। अब इस मामले में आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन ने भी अपना सपोर्ट दिखाया है। जर्नलिस्ट फेय डिसूजा ने कंगना पर हमला करने वाले घटना की निंदा करते हुए पोस्ट शेयर किया है।
ऋतिक-आलिया ने दिया कंगना का साथ
जर्नलिस्ट ने अपने पोस्ट में लिखा, सांसद कंगना रनौत को हवाई अड्डे पर थप्पड़ मारे जाने की घटना किसी भी तरह से उचित नहीं है। हिंसा कभी भी जवाब नहीं हो सकता है खासकर हमारे देश में तो बिल्कुल नहीं जो गांधी जी के अंगहिसा के आदर्शों से पैदा हुआ था। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हम किसी के विचारों से कितना सहमत हैं हम हिंसा से इसका जवाब नहीं दे सकते हैं। ये बहुत ही खतरनाक है जब सुरक्षाकर्मी वर्दी में रहते हुए हिंसक प्रतिक्रिया करते हैं।
उनके इस पोस्ट को आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, सोनी राजदान समेत कई सेलेब्स ने लाइक किया है। इससे पहले कंगना ने थप्पड़ कांड के बाद बॉलीवुड सेलेब्स पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि जो लोग आज चुप है वो सभी लोग कहीं न कहीं हिंसा को बढ़वा दे रहे हैं। पिछले कुछ सालों में कंगना ने आलिया की एक्टिंग से लेकर रणबीर से उनकी शादी तक का मजाक उड़ाया है। हालांकि कंगना के इन आरोपों पर आलिया ने कभी कुछ नहीं कहा। वहीं, कंगना ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन पर ब्रेकअप के बाद कई गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों के बीच की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई थी।
