Alia Bhatt Changed her Name: बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्री आलिया भट्ट( Alia Bhatt) अक्सर चर्चा में बनी रहती है। कभी अपनी फिल्मों से तो कभी अपने इवेंट्स को अटेंड करते हुए आलिया भट्ट को स्पॉट किया जाता है। फैंस भी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर दिलचस्पी दिखाते रहते हैं। अब आलिया भट्ट के जीवन से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। वो यह है कि कपूर खानदान की बहू ने अपना नाम बदल लिया है। जो आलिया पहले अपने नाम के साथ भट्ट लगाती थी अब वह कपूर हो गई है। उनके लेटेस्ट वलॉग से पता चला है कि वह अब आलिया कपूर बन गई हैं।
हाल ही में आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) की वीडियो में लोगों ने नोटिस किया कि होटल ने आलिया भट्ट का वेलकम आलिया कपूर ( Alia Kapoor ) लिखकर किया। आलिया के ब्लॉग में इसकि झलक मिलती है। एक्ट्रेस जैसे ही होटल के वेलकम बोर्ड की तरफ कैमरा करती है वहाँ पर आलिया कपूर लिखा होता है। उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने सारी ऑफिशियल कार्यवाही पूरी कर ली है और अपना नाम आलिया भट्ट से बदलकर आलिया कपूर रख लिया है। इस लेटेस्ट जानकारी पर फैंस अपने अलग-अलग विचार शेयर कर रहे हैं। आलिया के फैंस को उनका ये नाम पसंद आया तो कुछ ने कहा कि उन्हें आलिया भट्ट कपूर ही रखना था।
बताते चले कि कुछ समय पहले कॉफी विद करण( Coffe with Karan) के शो में आलिया भट्ट ने खुद को आलिया भट्ट कपूर( Alia Bhatt Kapoor) कहकर बुलाया था। एक्ट्रेस कई बार इसका जिक्र भी कर चुकी है कि मैं अपना नाम बदलना चाहती हूं लेकिन इसके लिए मुझे समय नहीं लग पा रहा है। लेकिन, अब लगता है आलिया ने ये काम पूरा करा लिया है और अब वह आलिया कपूर बन गई हैं।
