बॉलीवुड

वेडिंग एनिवर्सरी पर पति रणबीर रंग रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, सीने पर सिर रखकर दिए कोजी पोज

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 15, 2025, 07:28 AM IST

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding Anniversary: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की, और इस मौके पर एक प्यारी सी तस्वीर से फैंस का दिल जीत लिया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Romantic Photo

बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अलग-अलग वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। कभी इनकी बेटी की तस्वीरें वायरल हो जाती हैं, तो कभी किसी फिल्म से नाम जुड़ जाता है। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक दिल जीतने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नई तस्वीर में क्या खास बात है।

आलिया ने रणबीर संग शेयर की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 14 अप्रैल को अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की, और इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसने सबका दिल जीत लिया। इस वायरल हो रही तस्वीर में आलिया भट्ट अपने पति के सीने पर सिर रखकर आराम से खड़ी हैं, और रणबीर प्यार भरी नजरों से कैमरे की ओर देख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ-साथ आलिया भट्ट का शेयर किया गया कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। आलिया ने कैप्शन में लिखा, “Home, always. #Happy3”, और इसके साथ ढेर सारे लव इमोजी डाले हैं। आलिया भट्ट की इस तस्वीर को फैंस जमकर सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आए हैं और खूब सारा प्यार भी लुटाया।

कब हुई थी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को इस शादी के बाद एक प्यारी बेटी भी हुई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की क्यूट सी बेटी का नाम राहा कपूर है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस रोमांटिक तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट में हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article