बॉलीवुड

साउथ के इस एक्टर संग काम करना चाहती है आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने कहा- "वह बिल्कुल ओरिजनल हैं.....

Alia Bhatt want to Work with Fahad Fazil: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने करियर और सिनेमा पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह भविष्य में किस साउथ एक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगी। इसी के साथ एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि साउथ और बॉलीवुड सिनेमा अलग-अलग नहीं है हम सभी एक हैं।

Image

Alia Bhatt want to Work with Fahad Fazil

Alia Bhatt want to Work with Fahad Fazil: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट( Alia Bhatt) इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025( Cannes Film Festival 2025) में अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री ने तीन दिन इस प्रोग्राम में शिरकत की। तीनों ही दिन आलिया भट्ट के लुक ने चर्चा बटोरी, कल कान्स का समापन होने के बाद आलिया ने मीडिया से बात की। अपने करियर, परिवार और सिनेमा को लेकर एक्ट्रेस ने अपना पर्सनल ओपिनियन शेयर किया। जब रिपोर्टर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से सवाल किया कि उन्हें और कौन सा एक्टर पसंद है तब उन्होंने साउथ के इस अभिनेता का नाम किया।

ब्रूट इंडिया से बात करते हुए जब उनसे पूछा गया कि वह किस क्षेत्रीय अभिनेता या फिल्म निर्माता के साथ काम करना चाहते हैं, तो अभिनेत्री ने कहा , हम सभी एक क्षेत्र में हैं। मैं किसी भी चीज में अंतर नहीं करना चाहती। एक बात जो कोविड के समय ने मुझे सिखाई है वह यह है कि हम वास्तव में एक ही हिस्सा हैं, और अब एक मंच पर मौजूद सामग्री हर कोई देख सकता है। एक बहुत बड़ा काम है। आप किसी भी तरह की सामग्री देख सकते हैं.

मलयालम सिनेमा के टैलेंट की सराहना करते हुए आलिया ने अपने साथ काम करने के अनुभव को याद किया। इसके बाद उन्होंने मलयालम स्टार के प्रति अपनी प्रशंसा में कहा, "वह बहुत अच्छे अभिनेता और इतनी प्रतिभाएं हैं। मुझे डार्लिंग्स में रोशन मैथ्यू( Roshan Mathew) के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। वह एक अद्भुत अभिनेता हैं। और वह बहुत सारी मलयालम फिल्मों में काम किया है और अब हिंदी में भी काम कर रहे हैं। फहाद फासिल( Fahad Fazil) उनमें से एक हैं। वह एक शानदार अभिनेता हैं। वह एक शानदार अभिनेता हैं। वह बहुत वास्तविक लगते हैं। मैं उसके साथ काम करना पसंद करूंगा।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article