बॉलीवुड

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर इस दिन दिखाएंगे बेटी Raha Kapoor की पहली झलक! दिया बड़ा हिंट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 17, 2022, 09:52 AM IST

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Daughter: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेताब हैं। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अब जल्द ही फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है। रणबीर और आलिया जल्द ही अपनी बेटी की फोटो शेयर करने वाले हैं।

Image

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Daughter Raha Kapoor

KEY HIGHLIGHTS
  • आलिया-रणबीर जल्द ही राहा कपूर की फोटो शेयर कर सकते हैं।
  • क्रिसमस के मौके पर फैंस को बड़ा सर्प्राइज मिलने वाला है।
  • प्रेग्नेंसी के बाद आलिया अपने काम पर वापस लौट गई हैं।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Daughter: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) को झलक हर कोई देखना चाहता है। फिलहाल रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी को सभी की नजरों से बचा कर रखा हुआ है। राहा कपूर के जन्म के बाद से ही रणबीर और आलिया ने फैंस से गुजारिश की थी कि वह उनकी प्राइवेसी को बनाए रखें। हालांकि अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। रणबीर और आलिया अपनी बेटी की फोटो शेयर करने वाले हैं। कपूर परिवार में हर साल क्रिसमस के मौके पर पूरी फैमिली एक साथ मिलती है। उम्मीद है इस बार क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाने वाले हैं।

रणधीर कपूर के घर पर जमेगा रंग

हर साल की तरह ही इस बार भी क्रिसमस के मौके पर पूरा कपूर परिवार रणधीर कपूर के घर पर इकट्ठा होने वाला है। यह साल कई मायनों में खास है। इस बार आलिया भट्ट कपूर परिवार की बहू के तौर पर इस जश्न में शामिल होने वाली हैं, वहीं दूसरी और नन्ही राहा कपूर भी क्रिसमस पार्टी में नजर आ सकती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि क्रिसमस के मौके पर एक फैमिली फोटो शेयर की जा सकती हैं जिसमें राहा कपूर भी नजर आने वाली हैं। इस मौके पर तैमूर, जेह और राहा कपूर एक साथ नजर आ सकते हैं।

आलिया और रणबीर काम पर लौटे

इस बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्टा काम पर वापस लौट गए हैं। दोनों ही शूटिंग सेट्स पर नजर आए हैं। आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी के बाद अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। एक तरफ जहा रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में नजर आने वाले हैं वहीं आलिया Heart of Stone फिल्म के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article